27 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर जा सकता पूरा शासकीय अमला..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  : घरघोड़ा!छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में अपने चार सूत्री मांग के लिए मसाल रैली निकाली जा रही है।


घरघोड़ा के अधिकारी कर्मचारियों ने कर्मचारी भवन घरघोड़ा से सायं 4:30 बजे विशाल मसाल रैली निकाली इस रैली में बहुत संख्या में महिला कर्मचारी एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया कर्मचारियों के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज गया,  मुख्यमंत्री के नाम मांगों का  ज्ञापन को घरघोड़ा तहसीलदार  जिंदल के माध्यम से सोपा गया…


प्रमुख मांगे,
नंबर 1 बीजेपी घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जुलाई 24 से 4% महंगाई भत्ता दिया जाए साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देव तिथि पर महंगाई भत्ता के अरियश राशि का समायोजन जी पी एफ खाते में किया जाए ।


नंबर दो बीजेपी घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के शासकीय सेवकों को चार स्तरीय समय मान वेतन मान दिया जाए।
नंबर 3 केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए
नंबर चार बीजेपी घोषणा पत्र अनुसार मध्य प्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदी करण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाए।


फेडरेशन के संयोजक संतोष कुमार पांडे ने बताया कि यह आंदोलन का तीसरा चरण है इसके पश्चात अगर शासन उपरोक्त चार सूत्री मांगों को पूरा नहीं करती है तो प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी 27 सितंबर 2024 को सामूहिक अवकाश लेकर कलम बंद काम बंद हड़ताल जिलों में सामूहिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।


प्रदेश के शान द्वारा मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा 6 अगस्त 24 से आंदोलन प्रारंभ किया गया है प्रथम चरण 6 अगस्त को इंद्रावती भवन से मंत्रालय तक रैली का आयोजन किया गया द्वितीय चरण 20 अगस्त से 30 अगस्त 2024 तक माननीय विधायकों एवं सांसदों को ज्ञापन सोपा गया आज तृतीय चरण में पूरे प्रदेश में मसाल रैली निकाली गई।


घरघोड़ा में बहुत कम अवसरों पर इतना विशाल कर्मचारियों अधिकारियों की रैली निकलती है परंतु कर्मचारियों का अपने संगठन के प्रति लगाओ और लंबित मांगे जो बहुत समय से पूरी नहीं हो रही है उसका यह परिणाम था।
कर्मचारियों अधिकारियों की एक जड़ता के लिए रायगढ़ जिला और उसके बाद घरघोड़ा विकासखंड अपनी अलग ही पहचान रखता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *