मोदी सरकार के 11 साल पूरे: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री साय को दी खुली बहस की चुनौती, कहा – डेट, समय और चौक तय करें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खुली बहस (ओपन डिबेट) की सीधी चुनौती दे दी।

बैज ने कहा कि “भाजपा ने 11 साल की नाकाम उपलब्धियों का झूठ जनता के सामने परोसा है। मोदी सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार बनकर रह गई है।” उन्होंने दावा किया कि 11 साल के कार्यकाल में केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

CM को ओपन डिबेट की चुनौती

पीसीसी चीफ बैज ने मुख्यमंत्री साय को ओपन डिबेट के लिए चुनौती देते हुए कहा –
“आप कांग्रेस और भाजपा सरकारों के कामकाज पर डिबेट के लिए तैयार हो जाइए। डेट, समय और चौक तय कर लीजिए।”
उन्होंने कहा कि जनता को सच्चाई जानने का हक है और दोनों सरकारों के कार्यकाल पर खुली बहस होनी चाहिए।

मोदी सरकार पर बैज के सवाल

दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर कई सवाल दागे। उन्होंने कहा:

  • क्या पेट्रोल-डीजल सस्ते हुए?

  • क्या 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है?

  • क्या महंगाई कम हुई?

  • क्या अच्छे दिन आ गए?

  • क्या 2 करोड़ रोजगार सालाना देने का वादा पूरा हुआ?

आर्थिक नीतियों और विदेशी संबंधों पर भी निशाना

बैज ने कहा कि देश की विकास दर 6% से नीचे गिर गई है, ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘फेक इन इंडिया’ बन गया है। हंगर इंडेक्स में भारत 105वें स्थान पर है और आर्थिक असमानता चरम पर है।

उन्होंने कहा कि देश की विदेश नीति कमजोर हुई है, भारत दुनिया में अलग-थलग पड़ता जा रहा है। अमेरिकी दखल पर भी उन्होंने केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा –
“अमेरिका ने कश्मीर मुद्दे पर सीजफायर की बात कही, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर एक शब्द नहीं बोला। क्या अमेरिका भारत की संप्रभुता में दखल दे सकता है?”

“देश पूछ रहा है – जिम्मेदार कौन?”

बैज ने कहा कि पहलगाम हमले से पहले इंटेलिजेंस इनपुट था, इसके बावजूद सुरक्षा चूक हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि “देश पूछता है कि इसका जिम्मेदार कौन है?”

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। दीपक बैज की सीधी चुनौती ने इस मुद्दे को और गर्मा दिया है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री साय इस बहस की चुनौती को स्वीकार करते हैं या नहीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *