डांसर पर नोट उड़ाना पड़ा भारी, रोजगार सहायक बर्खास्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरिया: जिले में एक फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के नाम पर आयोजित आपत्तिजनक कार्यक्रम का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित रोजगार सहायक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

मामला सोनहत विकासखंड के ग्राम पंचायत पोड़ी का है, जहां शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी, भाजपा नेता मनोज साहू और जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर बतौर अतिथि शामिल हुए थे। अतिथियों के कार्यक्रम स्थल से चले जाने के बाद रात में स्कूल परिसर में ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ के नाम पर फिल्मी गानों पर डांस पार्टी आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए कोरबा से एक ‘नाचा पार्टी’ को बुलाया गया था, जिस पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाने की बात सामने आई है। कार्यक्रम के दौरान डांसरों पर नोट उड़ाने और अश्लील नृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे जिले की छवि धूमिल हुई।

वीडियो सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के बाद रोजगार सहायक जिंदर सोनवानी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के भी खिलाफ हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment