साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यांए

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़े इत्मीनान से दूर-दूराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी। कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण किया, वहीं कुछ आवेदनों को टीएल में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। आज मांग और शिकायत से संबंधित 66 आवेदन जनदर्शन में मिले।


साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोंधरा की सरपंच माधुरी रात्रे सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम जोंधरा तक खूंटाघाट का पानी छोड़ने की गुहार लगाई। ग्राम पेन्ड्रीडीह निवासी कुमारी रजनी घृतलहरे ने पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में आवाशीय सुविधा दिलाने की गुहार लगाई है। बेलतरा तहसील के ग्राम पथरापाली निवासी कुमारी सीमा कंवर ने अपने पूर्वजों के समय से शासकीय खेती किसानी की जमीन से बेजा कब्जा हटाने की गुहार लगाई है। कोटा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बानाबेल स्कूल से सेवानिवृत्त प्रधान पाठक भगवान सिंह पैकरा ने अपने पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए अपने लंबित पेंशन प्रकरण पर तत्कार कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस मामले को जिला शिक्षा अधिकारी देखंेगे। ग्राम रमतला निवासी बेलहिन बाई संवरा ने पिछले 3-4 महीने से निराश्रित पेंशन की राशि उन्हें नहीं मिल रही है। बेलहिन ने निराश्रित पेंशन दिलवाने की गुहार कलेक्टर से लागाई है। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक समाज कल्याण को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


तखतपुर ब्लॉक के ग्राम खरगना निवासी वर्षा मानिकपुरी ने बताया कि उनका असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कलेक्टर से निरस्त आवेदन पर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस मामले को सहायक आयुक्त श्रम विभाग को परीक्षण के लिए भेजा गया। ग्राम पंचायत चिचिरदा के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्होंने कलेक्टर से उचित कार्रवाई करते हुए शासकीय जमीन से बेजा कब्जा हटवाने की मांग की है। ग्राम पंचायत केंवटडीह की सरपंच और सभी ग्रामवासियों ने गांव में बिजली की समस्या को दूर कराने और नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करते हुए आवेदन दिया है। कलेक्टर ने बिजली विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *