मुंबई: निर्देशक Aditya Dhar की स्पाई थ्रिलर फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को इसके प्रीमियर शो आयोजित किए जाएंगे। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार कई दर्शकों ने प्रीमियर और पहले दिन के शो के लिए 5-6 से लेकर 10-10 टिकट तक बुक कर लिए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर बड़ी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर सकती है।
फिल्म को लेकर दर्शकों के इसी उत्साह की झलक अभिनेता Rakesh Bedi ने दिल्ली एयरपोर्ट पर साझा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर कई लोग उनसे मिले जो पहले ही ‘धुरंधर 2’ के टिकट बुक कर चुके हैं।
वीडियो में राकेश बेदी अपने खास अंदाज ‘हाय चाय विद राकेश बेदी’ में लोगों से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने कहा, “कई लोग मिले जिन्होंने एडवांस टिकट करवा रखे हैं। किसी ने छह, किसी ने आठ, किसी ने दस टिकट बुक कराए हैं। अभी एक शख्स मिले, जिन्होंने 19 मार्च के लिए दस टिकट बुक कराए हैं।”
वीडियो में एक फैन सिद्धार्थ शाह ने भी बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए 10 टिकट बुक किए हैं। इस पर राकेश बेदी ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म को शानदार शुरुआत मिलेगी।
बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ में एक्शन, थ्रिलर और इमोशनल कहानी का मिश्रण देखने को मिलेगा। पहले पार्ट की सफलता के बाद इस सीक्वल से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अगर एडवांस बुकिंग का यह ट्रेंड जारी रहा तो ‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड बना सकती है और बड़े बजट की एक्शन फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा सकती है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181039
Total views : 8212712