CGPSC घोटाले में बड़ा धमाका: CBI ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक और डिप्टी कलेक्टर सहित 5 को दबोचा… खुलेंगे और भी राज?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती परीक्षा घोटाले में CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। गुरुवार को CBI टीम ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत 5 आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार,

  • हिरासत में लिए गए लोगों में डिप्टी कलेक्टर बने सुमित ध्रुव (पूर्व सचिव का पुत्र) और तीन अन्य शामिल हैं।

  • CBI ने इनसे घंटों तक लंबी पूछताछ की और फिर हिरासत में ले लिया।

  • शुक्रवार को पांचों आरोपितों को विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में भी आरती वासनिक से पूछताछ हो चुकी है।
CBI ने जुलाई 2024 में 2020-2022 की भर्ती परीक्षाओं में डिप्टी कलेक्टर, DSP और अन्य उच्च पदों पर चयन में हुए पक्षपात और भ्रष्टाचार की जांच अपने हाथों में ली थी।

इस घोटाले में अब तक आधा दर्जन से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन ताजा कार्रवाई से साफ है कि जांच अभी और गहराने वाली है।

⚠️ माना जा रहा है कि रिमांड में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज होना तय है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *