गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गरियाबंद स्थित चतुर्भुज सिरकट्टी पावन धाम पहुंचकर आस्था और श्रद्धा का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने भव्य श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत कलश पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के सर्वोच्च शिखर पर धर्मध्वजा की स्थापना भी की, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
आस्था के इस धाम में बड़ी घोषणा
इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आश्रम परिसर में समरसता भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा कर श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि यह भवन समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती देगा।
20 हजार परिवारों की श्रद्धा को किया नमन
मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले लोगों की सराहना करते हुए कहा—
“मैं उन 20 हजार परिवारों की आस्था, श्रद्धा और समर्पण को नमन करता हूँ, जिन्होंने मिलकर 9 करोड़ रुपये एकत्र कर इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया।”
उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि जन-जन की आस्था का प्रतीक है।
धर्म को कर्तव्य मानकर आगे बढ़ने का आह्वान
सीएम साय ने अपने संबोधन में कहा कि
“हमारा देश साधु-संतों और महात्माओं की परंपरा का देश है। हमारी जीवनशैली धर्म आधारित है। हमें धर्म को केवल आस्था नहीं, बल्कि कर्तव्य समझकर आगे बढ़ना होगा।”
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162431
Total views : 8186805