छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली-छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा मुंगेली के वर्ष 2025 के अवकाश वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कलेक्टर राहुल देव के द्वारा किया गया, विमोचन करते हुए समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नववर्ष कि शुभकामनाएं दिये, संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर कलेक्टर राहुल देव को नववर्ष कि बधाई दी।

तत्पश्चात संगठन के बैठक आयोजित किया गया जिसमें प्रान्तीय महामंत्री अवधेश शुक्ला ने तहसील के सभी अध्यक्षों को उद्बोधन में कहा कि आजीवन सदस्यता बनाने के लिए एक अभियान चलाया जाय एवं सभी तहसीलों में बैठक आयोजित किया जावे।

इस अवसर पर प्रान्तीय सचिव प्रभाकांत शर्मा जिला अध्यक्ष बिन्दु भास्कर लोरमी अध्यक्ष डी एल भास्कर लालपुर अध्यक्ष डी एस यादव मुंगेली अध्यक्ष पी एल दिवाकर जरहागांव अध्यक्ष जे पी साहू पथरिया अध्यक्ष बी पी बघेल सरगांव अध्यक्ष गेंदालाल पात्रे जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा प्रवक्ता फूलचंद यादव, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुशिला घृतलहरे, ममता केश्रवानी, शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, राजेन्द्र यादव, परसोत्तम पांडेय, अरविंद शर्मा, भूवन डिडोरे, अरविंद पाण्डेय, भूपेन्द्र घृतलहरे, जवाहर डेड़सेना,एच डी डहरिया,अनुप पांडेय, सुशील जांगड़े, रामेश्वर सेन्ड्रे दीपक धु्व,धनी रात्रे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *