मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में घर में घुसकर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सकरा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव की है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
देर रात हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाकर सो गए थे। देर रात करीब दो बजे छात्रा के पिता जब कमरे से बाहर निकले तो आंगन में बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य भी बाहर आए।
मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी कमरे में सो रही थी। आशंका है कि वह किसी काम से बाहर निकली होगी, तभी हमलावर ने गोली मार दी। घटना के समय किसी ने हमलावर को नहीं देखा।
पुलिस जांच जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8215417
Total views : 8257049