थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद: ट्रंप के सीजफायर दावे के बावजूद संघर्ष जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दोनों देश एक-दूसरे को निशाना बनाकर हमले कर रहे, पीएम थाईलैंड ने कहा ‘हमारा एक्शन स्पष्ट है’

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर तनाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के दावों के बावजूद थम नहीं पाया है। शनिवार तड़के दोनों देशों ने एक बार फिर एक-दूसरे पर हमले शुरू कर दिए।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविरकुल ने कहा कि कंबोडिया को अपने सभी सैनिक पीछे बुलाने और लैंडमाइंस हटाने के बाद ही सीजफायर संभव है। थाई पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, “थाईलैंड तक तक हमले जारी रखेगा जब तक हमारी जमीन और लोग सुरक्षित नहीं होंगे। आज की सुबह हमारी कार्रवाई यह बताने के लिए काफी है।”

ट्रंप ने बताया था समझौता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि थाईलैंड और कंबोडियाई नेताओं ने कई दिन से जारी घातक झड़पों के बाद संघर्षविराम को नवीनीकृत करने पर सहमति व्यक्त की है। ट्रंप ने कहा कि दोनों नेता मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मदद से मूल शांति समझौते को बहाल करने पर सहमत हुए हैं।

मूल संघर्षविराम इस साल जुलाई में मलेशिया की मध्यस्थता और ट्रंप के दबाव के बाद हुआ था, जिसमें उन्होंने व्यापारिक विशेषाधिकार रोकने की धमकी दी थी। हालांकि, उस समझौते के बावजूद सीमा पर छोटी-मोटी हिंसा और दोनों देशों के बीच तीव्र विरोधी प्रचार जारी है।

इससे साफ है कि सीजफायर की स्थिति फिलहाल अस्थिर है और दोनों देशों के बीच संघर्ष अभी भी खत्म नहीं हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *