रायपुर के मरीन ड्राइव में युवक की चाकू मारकर हत्या मौके पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजधानी रायपुर में सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के एक ड्राइवर को 3 लुटेरों ने सुबह 3 बजे मार डाला। बताया जा रहा है कि मरीन ड्राइव मे मोबाइल लूटने आए बदमाशों ने चाकू घोंपकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम ईश्वर राजवाड़े है, जो अंबिकापुर का निवासी था। वह सरगुजा कलेक्ट्रेट में ड्राइवर का काम करता था। रविवार को सरकारी अधिकारी को लेकर वह रायपुर आया था। मरीन ड्राइव में एक सप्ताह पहले भी युवती की चाकू मारकर हत्या हुई थी।

लूट के दौरान हुआ विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक ईश्वर राजवाड़े अधिकारी को लेकर रायपुर आया था। तेलीबांधा तालाब के पास गाड़ी लगाया था, तभी तीन बदमाश मोबाइल लूटने लगे। इसी बीच विवाद हो गया। बीच बचाव के कारण 3 अज्ञात लुटेरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवक के पेट, पीठ और शरीर अन्य जगहों पर चोट है। इस दौरान युवक ने मदद मांगने की भी कोशिश की, लेकिन कोई मदद करने नहीं आया। युवक को तत्काल इलाज नहीं मिलने और खून ज्यादा बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्त से बाहर

बताया जा रहा है कि चाकू मारने वाले 3 बदमाश फरार हैं। तेलीबांधा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है। घटना स्थल के आस-पास की CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment