आसमान में आई तकनीकी गड़बड़ी! एयर इंडिया की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

टेकऑफ के कुछ ही देर बाद लौटा विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

नई दिल्ली: दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान में तकनीकी खराबी सामने आ गई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई।

जानकारी के अनुसार, AI887 फ्लाइट ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ ही समय बाद तकनीकी समस्या का संकेत मिला। इसके बाद तय सुरक्षा प्रक्रिया के तहत विमान को दिल्ली लौटाने का फैसला लिया गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यह कदम स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुसार उठाया गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद यात्रियों को विमान से उतार लिया गया और उनके लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की जा रही है।

घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों और एयरलाइन स्टाफ की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल तकनीकी टीम विमान की जांच में जुटी हुई है, ताकि खराबी के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

इस घटना ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा और तकनीकी निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि समय रहते लिया गया फैसला एक बड़े हादसे को टालने में सफल रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *