बिलासपुर में कृषि विकास को मिली नई दिशा
बिलासपुर: जिले में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए पिछले वर्षों में कई प्रभावी योजनाएँ लागू की गई हैं। एकीकृत खेती प्रणाली, संसाधन संरक्षण, मूल्य संवर्धन, बागवानी विस्तार और कृषि यांत्रिकीकरण जैसी पहलें किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वर्ष 2000 से 2025 तक कृषि, सिंचाई, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं ने किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फसल बीमा योजना में बढ़ती जागरूकता
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2025 में किसानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
-
खरीफ में किसानों की संख्या 11% बढ़ी।
-
ऋणी आवेदनों में 107% तथा बीमित राशि में 23% की वृद्धि हुई।
-
रबी सीजन में किसानों की संख्या 44% और अऋणी आवेदनों में 20% बढ़े।
यह आँकड़े दर्शाते हैं कि किसानों में बीमा योजना के प्रति विश्वास और जागरूकता लगातार मजबूत हो रही है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से आर्थिक मजबूती
वर्ष 2019 में किसानों का पंजीयन 99,682 था जो 2025 में बढ़कर 1,55,366 हो गया है।
अब तक 1,02,353 किसानों को 20वीं किस्त का लाभ मिल चुका है और कुल 2047.06 लाख रुपये वितरित किए गए हैं।
इससे किसानों की आय में स्थिरता और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
महिला किसानों का तकनीकी सशक्तिकरण
महिला किसानों को ड्रोन संचालन और आधुनिक फसल छिड़काव तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इससे:
-
उत्पादन क्षमता में वृद्धि
-
तकनीकी दक्षता में सुधार
-
खेती में समय और लागत दोनों की बचत
जैसे लाभ मिल रहे हैं।
फसल उत्पादन और सिंचाई का विस्तार
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के अंतर्गत दलहन और तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है।
संवर्धित प्रयासों से:
-
दलहन, तिलहन, सब्जी तथा अन्य फसलों के रकबे में 12% से 62% तक की वृद्धि
-
नहर, तालाब, कुएँ, नलकूप और नदी-नालों से सिंचित क्षेत्र में 27% से 47% तक विस्तार
देखने को मिला है, जिससे खरीफ और रबी दोनों मौसम में बेहतर उत्पादन संभव हो पाया है।
रजत जयंती वर्ष में कृषि प्रगति
छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में तकनीकी प्रशिक्षण, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों की सक्रिय भागीदारी ने बिलासपुर जिला को कृषि क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। यह प्रयास किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाते हुए जिले को कृषि समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे ले जा रहे हैं।
Author: Deepak Mittal








