
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
सरगांव-दिनांक 03/10/2024 को शासकीय प्राथमिक शाला लोहदा में संकुल धमनी,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पी एस बेदी ,संकुल समन्वयक प्राचार्य अजय कमल व संकुल समन्वयक मोहन लहरी के मार्गदर्शन में शिक्षक पालक बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ उपस्थित पालकों द्वारा माँ सरस्वती,छत्तीसगढ़ महतारी, बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, अतिथि स्वागत,स्वागत नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम पश्चात शिक्षक बलजीत सिंह कांत ने शिक्षक पालक बैठक में उपस्थित पालकों से निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया,शाला में बच्चों की नियमित उपस्थिति,घर मे नियमित रूप से गृहकार्य करना,शाला में चलाए जा रहे नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी सुपर संडे क्लास में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना

बच्चों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना,बच्चों के लिए पालक द्वारा आवश्यक सामग्री पेन,पेंसिल,कांपी,पहाड़ा,रबर,पानी बॉटल, पालक अनिवार्य रूप उपलब्ध कराना,शाला विकास योजना के तहत बाउंड्री वाल व मंच निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र देना,शाला में आकर्षण प्रवेश द्वार निर्माण,इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं पर शिक्षक प्रवीण कोशले ने चर्चा किया जिसमें शाला परिसर में लगे पौधों का नामकरण करना व इसका संरक्षण करना.
शाला परिसर में लगे रनिंग वाटर,अस्थायी बाउंड्री वाल की देख रेख पालकों द्वारा करना,शाला परिसर में लगे विद्युत खम्भे को अन्यत्र लगाने विद्युत विभाग को ज्ञापन देना, इन सभी मुद्दों पर पालकों ने सहमति प्रदान किये और पालकों ने कहा कि शाला विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे,ग्राम के वरिष्ठ नागरिक लालाजी पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे शाला के शिक्षकों द्वारा शिक्षा गुणवत्ता के लिए नवाचार कर रहे है.

हम सब मिलकर शाला के विकास के लिए कार्य करेंगें, प्रधान पाठक सुशीला ध्रुव ने कहा कि आप सभी के सहयोग से शाला में गुणवत्ता आ रहा है हमे आगे और मिलकर कार्य करने होंगे,आज की बैठक में,लालजी पटेल,गीता निषाद,राधेश्याम,रामकुमार,राधिका,भुनेश्वरी, दिलकुमारी, बिंदा,गोदावरी,पार्वती,गंगा,मानेश्वरी, श्रीमती साहू,दुर्गा,संपत्ति,नंदनी,ममता,उर्मिला, प्रेमबाई,सुधा,प्रभा,लता,सारधा,बेदराम,बुधारा, प्रमिला,लक्ष्मी,प्रीति,सहित लगभग पचास पालक उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बलजीत सिंह कांत व प्रवीण कोशले व आभार प्रदर्शन सुशीला ध्रुव ने किया।

Author: Deepak Mittal









