‘‘पहल’’ अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद विद्यालय दाउपारा मुंगेली में शिक्षक-शिक्षार्थी कार्यशाला का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

23 विद्यालयों से 104 विद्यार्थी एवं शिक्षक आयोजित कार्यशाला में हुये उपस्थित

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली जिला कलेक्टर कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘पहल’’ के तहत स्वामी आत्मानंद विद्यालय दाउपारा मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइबर अपराध, यातायात के नियम के पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुये बच्चों को अपनी लक्ष्य निर्धारण व प्रतिभा निखारने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 23 विद्यालयों से 104 विद्यार्थी के अतिरिक्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिये।

अभियान ‘‘पहल’’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों साइबर अपराध, यातायात के नियम व उसके पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। साइबर अपराध से सावधानी व सतर्कता से बचे जा सकने की जानकारी दिये साथ ही यातायात नियम का पालन करने तथा नशा से दूरी बनाये रखने के साथ-साथ महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों से बचने के उपाय बताया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को अपनी लक्ष्य निर्धारण, प्रतिभा निखारने के लिये प्रेरित करने के सााथ ही अपने अनुभवों को साझा किये, जिनसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने जीवन में अमल करने की प्रतिबद्धता दिखाये। ‘‘पहल’’ कार्यक्रम अंतर्गत 23 स्कूलों के 02-02 छात्रों को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है जो अपने स्कलों में जाकर प्रत्येक स्कूल में 04 टीम बनाकर विद्यार्थियों को गाईड करेंगे। जो जिला स्तर पर अपने स्कूल तथा अपने व्यक्तित्व का विकास करेंगे।

कार्यक्रम में अनुुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य आई.पी. यादव एवं शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ता/पुलिस बालमित्र रोशना डेविड, उप निरीक्षक शोभा यादव, पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्मचारी शत्रुहन खुंटे, बतीता श्रीवास एवं जितेन्द्र राजपूत उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *