टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 14 जनवरी तक रद्द, यात्रियों को हो सकती है भारी असुविधा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) का संचालन 14 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। इस दौरान ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह निर्णय दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे आवश्यक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप लिया गया है। यह कार्य परिचालन सुरक्षा और दक्षता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है।

साथ ही, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बीरसिंहपुर-नौरोजाबाद स्टेशनों के बीच स्थित समपार संख्या बीके-82 (देवगवा रोड) को भी मरम्मत कार्य के लिए बंद किया जाएगा। यह समपार फाटक 9 जनवरी की रात 8 बजे से 10 जनवरी की सुबह 8 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं से सहयोग की अपील की है। मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग बीरसिंहपुर-नौरोजाबाद स्टेशनों के मध्य किमी 948/03-05 पर स्थित अंडर पास से उपलब्ध कराया गया है। यात्री इस वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *