सेटिंग की बात करता थाना प्रभारी, ऑडियो वायरल: मोहड़ रेत घाट गोलीकांड में नया मोड़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजनांदगांव। मोहड़ रेत घाट में हुई गोलीकांड की घटना अब एक नए विवाद में घिर गई है। सोमनी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन और जेसीबी मालिक अभिनव तिवारी उर्फ चीनू महाराज के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल ऑडियो में थाना प्रभारी देवांगन चीनू महाराज को यह आश्वासन देते सुने जा रहे हैं कि “तुम्हारा कुछ नहीं होगा, मनोज चंदेल से बात करके सेटिंग करा देंगे। जेसीबी और हाईवा को छुड़ा देंगे, तुम्हारा सिर्फ बयान लिया जाएगा।” यही नहीं, ऑडियो में जेसीबी को हुए नुकसान की भरपाई का भी ज़िक्र है।

क्या है मामला?

बता दें कि कुछ दिन पहले मोहड़ रेत खदान में मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। आरोपियों ने लगभग 6 राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने खदान में बनाए जा रहे रैम्प पर खड़ी जेसीबी मशीन को नुकसान पहुंचाया था।

इसी जेसीबी को लेकर चीनू महाराज और थाना प्रभारी के बीच बातचीत हुई, जो अब सार्वजनिक हो चुकी है। ऑडियो में चीनू यह भी कहते हैं कि उन्होंने मशीन किराए पर भेजी थी, लेकिन पुलिस ने उसी मशीन के आधार पर उन्हें आरोपी बना दिया है।

जांच की बात कह रहे अधिकारी

एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा से जब इस ऑडियो को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा, “ऑडियो की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इसकी सत्यता के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।”

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

इस वायरल ऑडियो ने पुलिस की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोलीकांड जैसी गंभीर घटना में यदि “सेटिंग” जैसे शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है, तो यह पूरे मामले की पुलिसिया जांच की निष्पक्षता पर संदेह उत्पन्न करता है।

अब देखना यह है कि जांच के बाद पुलिस इस ऑडियो को सत्य मानती है या खारिज करती है, और यदि सत्य पाया गया तो क्या कार्रवाई होती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *