शक्तिमाई मंदिर में विकास कार्यों को लेकर निरीक्षण, रोड व लाइट सुधार की बात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली-नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, एवं पार्षदों की टीम ने मुंगेली की आस्था का प्रमुख केंद्र शक्तिमाई मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं उसके आसपास की व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से मंदिर तक पहुँचने वाले रास्ते की मरम्मत एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।


अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले समय में शक्तिमाई मंदिर के समग्र विकास की दिशा में कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। मंदिर परिसर को और अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। रोड, लाइटिंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों पर प्राथमिकता दी जाएगी।


महाराणा वार्ड के पार्षद कुलदीप पाटले सहित अन्य पार्षदों ने बताया कि शक्तिमाई मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान भी है। इसलिए इसका चहुंमुखी विकास आवश्यक है। उन्होंने नगरवासियों से भी सहयोग की अपील की।


नगर पालिका जल्द ही इस संबंध में ठोस कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन शुरू करेगी ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *