गर्ल्स हॉस्टल में फार्मेसी छात्रा की संदिग्ध मौत, पेंड्री के निजी हॉस्टल में फांसी पर लटकी मिली छात्रा यामिनी कोशले की लाश, कारणों का नहीं चला पता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। जिले में एक फार्मेसी छात्रा की आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। घटना मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री की है, जहां एक निजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले के रूप में हुई है, जो डी. फार्मेसी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।

कमरे में मिली लाश, हॉस्टल में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुप्ता प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की है। बुधवार सुबह छात्रा यामिनी कोशले अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाई गई। जब दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो साथ में रहने वाली छात्राओं ने वार्डन को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो यामिनी का शव फंदे से लटका मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

सूचना पर मस्तुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

परिजनों में मातम

घटना की खबर मिलते ही परिजन सदमे में हैं। यामिनी कुछ दिनों पहले ही कॉलेज के असाइनमेंट और परीक्षा की तैयारी में व्यस्त थी। फिलहाल पुलिस साथ पढ़ने वाली छात्राओं और हॉस्टल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *