पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग रह रही महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: भिलाई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र की है, जहां महिला की हालत अचानक बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान राजिंदर कौर (35) के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से अपने लिव-इन पार्टनर राजा नाथ उर्फ नाग के साथ सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में रह रही थी। राजिंदर कौर शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन वह पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी।

बताया जा रहा है कि 5 फरवरी की रात राजिंदर कौर और राजा नाथ साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक राजिंदर की नाक से खून निकलने लगा। खून नहीं रुकने और तबीयत बिगड़ने पर राजा नाथ की मां उसे जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 6 फरवरी को मौत की पुष्टि हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इधर, मृतका के परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। राजिंदर की भांजी कृतिका ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी 6 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे दी गई, जो उन्हें काफी देर से मिली। परिजनों का आरोप है कि राजिंदर कौर और राजा नाथ के बीच अक्सर विवाद होता रहता था और जब भी वह घर आती थी, उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई देते थे।

परिजनों की शिकायत के बाद भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment