सूरजपुर पुलिस ने एनएच पर घुम रहे मवेशी के मालिकों के विरूद्ध की कार्यवाही..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर। सड़क पर घूम रहे मवेशियों के मालिकों के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने कार्यवाही की है। यह कदम राष्ट्रीय राजमार्गो पर मवेशियों को खुला छोड़ने से होने वाली समस्याओं जैसे कि यातायात बाधित होना और दुर्घटनाएं को रोकने के लिए उठाया गया है।


मवेशी मालिकों को मवेशी खुला ना छोड़ने की समझाईश का असर न होने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनाधिकृत रूप से पालतु पशु को छोड़ने पर थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा (1) अजय बरगाह उम्र 40 वर्ष निवासी भट्ठापारा सूरजपुर (2) नीरज चुटेल उम्र 35 वर्ष ग्राम पर्री कुशवाहापारा (3) प्रबंधक भगवती गौशाला चन्द्रशेखर वार्ड सूरजपुर (4) बद्री प्रसाद उम्र 48 वर्ष पता चन्द्रशेखर वार्ड सूरजपुर (5) ज्ञानचंद राजवाड़े उम्र 36 वर्ष गाम नमदगिरी के विरूद्ध सार्वजनिक सुरक्षा और बाधा उत्पन्न करने पर धारा 152 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही किया है।

पुलिस ने मवेशी मालिकों को चेतावनी दी है कि वे अपने जानवरों को सड़कों पर न छोड़ें। यदि मवेशी सड़कों पर घूमते पाए जाते हैं, तो मवेशी मालिकों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *