दिल्ली से अपहृत बालक को सूरजपुर पुलिस ने किया दस्तयाब, 13 वर्ष पहले घुमने निकला था घर से

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर। जिले की पुलिस संवेदनशीलता के साथ अपहृत बालक-बालिका की पतासाजी में लगी हुई है और गुमशुदा नाबालिग बच्चों के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

इसी परिपेक्ष्य में सूरजपुर पुलिस ने 13 वर्ष से गुम नाबालिक अपहृत बालक को सफलतापूर्वक दिल्ली से दस्तयाब करने में सफलता हासिल किया है। दरसल दिनांक 09/08/2017 को थाना ओड़गी क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति ने थाना ओड़गी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका 15 वर्षीय लड़का वर्ष 2012 से घर से बिना बताए कहीं चला गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायमी उपरान्त धारा 363 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया।


डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को गुमशुदा एवं अपहरण के मामले में हर संभव प्रयास कर नई तकनीक की मदद लेते हुए सुराग हासिल कर अपहृत बालक-बालिका को दस्तयाब करने के निर्देश दिए है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना ओड़गी पुलिस के द्वारा अपहृत बालक की लगातार खोजबीन की जा रही थी इसी बीच जानकारी मिली की अपहृत बालक जो अब 26 वर्ष का हो गया है और दिल्ली में है।

पुलिस टीम अपहृत बालक के पिता को साथ लेकर दिल्ली पहुंची और गहन खोजबीन के बाद रजौली गार्डन के पास मजदूरी करते हुए अपहृत को दस्तयाब किया। पूछताछ पर अपहृत ने बताया कि वर्ष 2012 में घुमने के लिए घर से निकला था और कई जगह घुमने के बाद वह दिल्ली आया और यही रहकर मजूदरी कर जीवन यापन कर रहा था।


अपहृत बालक अब 26 वर्ष को हो चुका है उसे पुलिस टीम दस्तयाब कर वापस लेकर दिनांक 16/09/2025 को ओड़गी पहुंची। दस्तयाब किए गए गुम बालक को विधिवत उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया इस दौरान परिजनों के चेहरे में खुशी की लहर देखी गई और उनके द्वारा सूरजपुर पुलिस के प्रति आभार जताया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ओड़गी फर्दीनंद कुजूर, एएसआई अमरेश सिंह व सैनिक उमेश्वर दुबे सक्रिय रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *