सूरजपुर पुलिस की छात्रों से अपील , अभिभावकों को बताएं यातायात नियम, खुद भी बनें जागरूक नागरिक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


सूरजपुर ब्यूरो, चिप ए.पी. दास


सूरजपुर। जिले के दूरस्थ अंचल मोहरसोप स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार, 28 जुलाई 2025 को चौकी मोहरसोप एवं चौकी लटोरी पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल गंगापुर के छात्रों को साइबर क्राइम, यातायात नियमों और सामाजिक सुरक्षा के विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता एसडीओपी ओड़गी श्री राजेश जोशी ने साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें।

चौकी प्रभारी मोहरसोप श्री कमलेश पाठक ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता समझाई। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए छात्रों को अज्ञात लिंक, कॉल या ओटीपी शेयर न करने की सख्त सलाह दी।

चौकी प्रभारी लटोरी श्री अरुण गुप्ता ने छात्रों को सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने, अपनी निजी जानकारी साझा न करने और अजनबियों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि ओटीपी साझा करना किसी के बैंक खातों तक अनधिकृत पहुंच का रास्ता बन सकता है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 1930 (साइबर हेल्पलाइन) या 112 (पुलिस सहायता) पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

इस मौके पर छात्रों ने साइबर अपराध, यातायात नियमों और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर प्रश्न भी पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *