बलरामपुर। वाड्रफनगर विकासखंड के पशुपतिपुर कन्या आश्रम में अधीक्षिका सुमित्रा सिंह को उनके पति को हॉस्टल में रखने के आरोप में कार्यभार से मुक्त कर मूल पद पर भेज दिया गया।
ग्रामीणों ने हॉस्टल में पति के रहने का वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसके बाद विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया।
सुमित्रा सिंह की जगह कोरवाटोला प्राथमिक शाला की सहायक शिक्षक प्रीति सिंह को हॉस्टल अधीक्षिका का दायित्व सौंपा गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि आश्रम में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी कर्मचारियों को अनुशासन का पालन करना अनिवार्य है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231597
Total views : 8277925