सुपर खुशखबरी: यूपी सरकार ने 4 बड़ी भर्ती की घोषणा की

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

खनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में चार बड़ी सरकारी भर्तियों की घोषणा की है, जो राज्य के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर साबित होंगी। ये भर्तियाँ विभिन्न विभागों में संवर्गों और पदों के लिए हैं, जिनमें स्नातक से लेकर डॉक्टरेट स्तर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

1. UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026:

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 7,994 राजस्व लेखपाल पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 है। यह नौकरी सरकारी क्षेत्र में स्थिर और सुरक्षित भविष्य की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। आवेदन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर किया जा सकता है।

2. यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025:

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने 537 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्नातक, बी.कॉम, डिप्लोमा या मास्टर्स डिग्री धारक इस भर्ती के लिए पात्र हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 19 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार UP Police की वेबसाइट upprpb.in पर आवेदन कर सकते हैं।

3. यूपीपीएससी लेक्चरर की भर्ती 2025:

UPPSC ने 513 लेक्चरर पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। बी.आर्क, बी.टेक/बी.ई, एम.एससी, बीएस धारक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 2 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

4 .यूपीपीएससी डेंटल सर्जन, वैटरनरी ऑफिसर और अन्य भर्ती 2025:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2,158 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें डेंटल सर्जन, वैटरनरी ऑफिसर और अन्य पद शामिल हैं। बी.ए, बीडीएस, बी.फार्मा, एलएलबी, बीवीएससी, एम.ए, एम.एससी और डी.फार्मा धारक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 22 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। आवेदन UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर किया जा सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment