शासकीय पालीटेक्निक मुंगेली में ‘‘जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम-2024’’ का सफल आयोजन….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- मुंगेली जिले के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान शासकीय पालीटेक्निक मुंगेली, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मुंगेली, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पथरिया एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लोरमी के द्वारा दिनांक 08.11.2024 को जनजातीय नायकों के गौरवशाली अतीत को स्मरण करते हुए एकदिवसीय ‘‘जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम-2024’’ का सफलतापूवर्क आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य मनोज कुमार ताण्डेय द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश कुमार खुसरो, जिलाध्यक्ष-सर्व आदिवासी समाज मुंगेली, मुख्य वक्ता- धनेश साहू, जिलाध्यक्ष-वनवासी विकास समिति मुंगेली, विशिष्ट अतिथि-रघुनन्दन सिंह पोर्ते एवं लखनलाल मरावी उपस्थित हुए।


कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा जनजातीय महानायकों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों को संस्था के कर्मचारी/अधिकारियों एवं छात्र/छात्राओं द्वारा स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के जनजातीय समुदाय तथा उनके परम्पराओं का छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति, कला एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान एवं गौरवशाली अतीत को संस्था के छात्र/छात्राओं के द्वारा रंगोली, चित्रकला, कविता, भाषण, पोस्टर एवं खेल-कूद के माध्यम से स्मरण करते हुए प्रदर्शित किया गया।

जनजातीय जीवनशैली, प्रकृति के प्रति समर्पण, सेवा भाव, औषधीय ज्ञान, सांस्कृतिक समृद्धि एवं आज के आधुनिक युग में उनकी समस्याओं तथा समावेशित निराकरण संबंधी विषयों पर मुख्य वक्ता-श्री धनेष साहू जी, प्राचार्य महोदय, अतिथियों एवं छात्र/छात्राओं द्वारा अपने वकतव्य प्रस्तुत करते हुए भगवान बिरसामुण्डा, रानी दुर्गावती एवं सोनाखान विद्रोह के जनक वीरनारायण सिंह जी को स्मरण किया एवं जनजातीय गौरव स्मृमि कार्यक्रम-2024 के आयोजन को सफल बनाया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *