छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी पहल की जा रही है। अब उन्हें निःशुल्क कोचिंग और स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इन स्मार्ट क्लासरूम्स के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की संख्या, तथा कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की संकायवार जानकारी मांगी गई है।

इसके साथ ही, प्रत्येक जिले से यह भी पूछा गया है कि कितने विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम और इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध है। साथ ही यह जानकारी भी मांगी गई है कि क्या जिले में पूर्व से निःशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है, यदि हां, तो उसका संचालन किस संस्था द्वारा किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, गत वर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी भी तलब की गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8225360
Total views : 8269822