निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव- हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा 2025 के परिणाम हाल ही में घोषित हुए, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैतलपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय की छात्रा कु. निहारिका पटेल ने 94% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप स्थान हासिल किया। वहीं कु. माही यादव ने 91% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कु. परिधि शर्मा ने 89.16% अंकों के साथ तृतीय स्थान, संयोग जांगड़े ने 88.16% अंकों के साथ चतुर्थ स्थान तथा कु. श्वेता यादव ने 86.33% अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त कर विद्यालय की सफलता सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारियों, प्राचार्य तथा समस्त आचार्य-आचार्याओं ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने छात्रों की इस सफलता का श्रेय उनके परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8227060
Total views : 8272037