निःशुल्क कोचिंग से सफल होने पर छात्रों का मनोबल बढ़ा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डॉ. ब्रास मास्टर की एकेडमी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जेईई, नीट एवं सीयुईटी कोचिंग के साथ-साथ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बी.एस.सी.नर्सिंग, पीपीएचटी, पीईटी, पीएटी आदि की 45 से 75 दिवसीय निःशुल्क क्रैशकोर्स कोचिंग दी गई।

व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा का परिणाम गत दिवस घोषित किया गया। जिसमें एकेडमी के 20 छात्रों में से 17 छात्रों ने बी.एस.सी. नर्सिंग की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। सफल छात्रों में निधी माथुर 93, तितरी बुनकर 89, जान्हवी टोंडे 86, दामनी साहू 81 परसेंटाइल तथा पीपीएचटी में 14, पीएटी में 15 छात्र-छात्रा सफल हुए।

दिशा भास्कर ने सीयुईटी की परीक्षा में सफल हुई है। छात्रों के भविष्य संवारने में संस्थान लगातार प्रयासरत है। निःशुल्क कोचिंग एवं परिणाम से मुंगेली जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सफल छात्रों को जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर, प्राचार्य आशा दिवाकर, उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे, संस्थान के सदस्य एवं पदाधिकारी, कोचिंग टीम के सदस्य जे.आर.साहू, प्रेमचंद टंडन, नरेश कुमार, अभिभावकगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस सफलता से कोचिंग सेंटर, विद्यालय परिवार, संस्थान एवं क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *