हाथ धुलाई दिवस पर विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर | ऋषि दुबे

हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन से पूर्व हाथ धोने की सही विधि एवं स्वच्छता के महत्व पर आधारित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हाथ धोने के महत्व, साबुन से हाथ धोने की सही विधि, उसके विभिन्न चरणों एवं उचित समय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जल की बर्बादी की पहचान एवं रोकथाम, हाथ धोने के बाद निकलने वाले पानी को विद्यालय के गार्डन तक पहुंचाने की व्यवस्था, जलजनित बीमारियों से बचाव तथा सुरक्षित पेयजल के रखरखाव के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से भोजन से पूर्व तथा अन्य आवश्यक अवसरों पर साबुन से हाथ धोने का संकल्प दिलाया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता संबंधी संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

कार्यक्रम शिक्षक बिहारी लाल साहू के मार्गदर्शन एवं संचालन में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रकाश कुमार जोल्हे, वर्षा सिंह, योगेश साहू एवं पुष्पेन्द्र ठाकुर ने सहयोग प्रदान किया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment