RTO चालान भुगतान को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती – केवल सरकारी वेबसाइट का करें उपयोग, फर्जी लिंक से रहें सावधान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

RTO चालान भुगतान को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती – केवल सरकारी वेबसाइट का करें उपयोग, फर्जी लिंक से रहें
सावधान

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान से जुड़ी ठगी की घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं, जिसमें आम नागरिकों को फर्जी लिंक और मैसेज के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। इस संदर्भ में परिवहन विभाग ने एक अहम अपील जारी करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि चालान भुगतान केवल सरकारी पोर्टल से ही करें, किसी भी अनधिकृत लिंक, संदिग्ध मैसेज या ऐप पर क्लिक करने से बचें।

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि वास्तविक चालान की जानकारी या भुगतान के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in
का ही उपयोग करें। इस पोर्टल के e-Challan पेज पर जाकर ‘Pay Online’ विकल्प चुनें, चालान नंबर और कैप्चा कोड भरें, फिर मोबाइल पर आए OTP के माध्यम से चालान विवरण प्राप्त करें।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब भी कोई चालान जारी किया जाता है, तो उसका SMS अथवा सूचना केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही भेजी जाती है। इसके अलावा कोई अन्य मैसेज, कॉल या लिंक विभाग की ओर से नहीं भेजा जाता।

नागरिकों से अपील की गई है कि कोई भी संदिग्ध लिंक, एपीके फाइल, अज्ञात ऐप या नंबर से आया हुआ कॉल या मैसेज प्राप्त हो तो उस पर प्रतिक्रिया न दें। ऐसी स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

सारांश यही है कि RTO चालान के नाम पर हो रही ठगी से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका है – केवल और केवल सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें और सतर्क रहें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment