10 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट से धान के अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

10 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट से धान के अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, तीन पालियों में 24 घंटे तैनात रहेंगी टीमें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने इस बार धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। जिले में कुल 10 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा चार टीमों की तीन पालियों में 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी समय अवैध रूप से धान की आवाजाही को रोका जा सके।

धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी। इस वर्ष भी किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ (लिंकिंग सहित) निर्धारित की गई है। जिले की 69 समितियों के अंतर्गत 105 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की जाएगी।

धान खरीदी पूरी तरह ऐग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत किसानों से की जाएगी। भारत सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप धान लिया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए खरीदी ऋण पुस्तिका के आधार पर पोर्टल आईडी से की जाएगी, जिससे उन्हें केंद्रों पर भौतिक ऋण पुस्तिका लेकर आने की आवश्यकता नहीं होगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *