बिलासपुर में आवारा कुत्तों का कहर, कोचिंग जा रही छात्रा पर किया हमला, शरीर के 15 से ज्यादा हिस्सों पर लगे टांके

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

जे के मिश्र l बिलासपुर: तिफरा के अभिलाषा परिसर में एक छात्रा पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। छात्रा स्कूटी पर सवार होकर कोचिंग जा रही थी, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता पीछे दौड़ा और उसे गिरा दिया। इस हमले के दौरान कुत्ते ने छात्रा को बुरी तरह से काट खाया, जिससे उसके शरीर के 15 से अधिक हिस्सों में चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

 

लगभग 50 मीटर तक पीछा किया

बिलासपुर नगर निगम के दावों के बावजूद शहर में आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है। यह घटना अभिलाषा परिसर में हुई, जहां एक विधि की छात्रा को कुत्ते ने करीब 50 मीटर तक दौड़ाया। इस बीच, वह स्कूटी से गिर गई और कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने सिर, हाथ, पीठ समेत पूरे शरीर में कई जगहों पर काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

 

शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोग

 

छात्रा के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और बड़ी मुश्किल से उसे छुड़ाया। इसके बाद घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है और बच्चे, महिलाएं हमेशा इस खतरे से जूझ रहे हैं। कॉलोनी के गार्डन में छोटे बच्चे खेलते रहते हैं, ऐसे में यदि इस समस्या पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो किसी बड़ी अनहोनी का डर बना हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *