“दल्ली राजहरा में आवारा कुत्तों का कहर – रवि सहारे ने नगर पालिका को घेरा, मांगा बंध्याकरण पर जवाब”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

दल्ली राजहरा: नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा इन दिनों आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक के चलते आलोचनाओं के घेरे में है। स्थानीय नागरिक रवि सहारे ने एक बार फिर नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए तीखे सवाल उठाए हैं।

रवि सहारे ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से खुलकर पूछा कि –

> “जब नगरीय प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों के बंध्याकरण हेतु हर वर्ष राशि स्वीकृत की जाती है, तो अब तक उस राशि का उपयोग क्यों नहीं हो रहा? कितनी राशि राज्य शासन से अब तक जारी की गई, और उसका कितना उपयोग हुआ? पालिका क्षेत्र में अब तक कितने आवारा कुत्तों का बंध्याकरण किया गया?”

उन्होंने कहा कि शहर की गलियों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों पर आवारा कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में है, लेकिन नगर पालिका इस गंभीर समस्या पर मौन साधे बैठी है।

“आखिर कब होगा कार्रवाई?” – रवि सहारे ने नगर पालिका की कार्यशैली पर उठाए सवाल

रवि सहारे की यह नाराजगी अब जनभावनाओं का रूप लेती दिख रही है। शहरवासी भी सवाल कर रहे हैं कि यदि नियमित रूप से बंध्याकरण की राशि स्वीकृत होती है, तो उसका उचित उपयोग क्यों नहीं हो रहा? क्या नगर पालिका बंध्याकरण जैसे जरूरी कार्यों को नजरअंदाज कर रही है?

अब देखना यह होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस पर क्या जवाब देता है और कब तक शहरवासियों को राहत मिलती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *