राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एकतरफ़ा मुकाबले में बिल्हा को हराकर टीम अकलतरा बनी विजेता

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- ग्राम खजरी में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बिल्हा को हराकर अकलतरा की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया विजयी टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्रीय विधायक ने बधाई दी।
गरिमामय 38 वां वर्ष कबड्डी का आयोजन दो दिवसीय राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के रूप में ग्राम खजरी में किया गया जहां 56 टीमों ने हिस्सा लिया।

शनिवार 16 नवंबर को शुभारंभ किया गया जो कि रविवार 17 नवंबर देर रात्रि को अकलतरा व बिल्हा के बीच फाइनल महामुकाबला मैच खेला गया,मैदान में महिला पुरुष बच्चे दर्शक दीर्घा में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे लेकिन मुकाबला एकतरफा रहा,बिल्हा के 12 अंकों के मुकाबले में अकलतरा की टीम 34 अंक लेकर विजयी रही।

विजयी टीम को ग्यारह हजार रूपए व शील्ड विधायक धरम लाल कौशिक,द्वितीय उपविजेता टीम बिल्हा को सात हजार रूपए व शील्ड समीर सोहन पोर्ते,तृतीय स्थान बेन्द्री टीम को पांच हजार रुपए व शील्ड घनश्याम राजपूत भूषण कृषि केन्द्र,चतुर्थ स्थान टीम पीपरखुंटी को तीन हजार रूपए व शील्ड बाबूलाल ध्रुव द्वारा प्रदान किया गया,इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि खेलों से शारीरिक दक्षता,मानसिक विकास के साथ कैरियर निर्माण भी किया जा सकता है।

युवाओं को खेल के प्रति आगे बढ़ाने में केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की विष्णु सरकार के द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने बड़े कदम उठाए जा रहे हैं,ताकि खेल व खिलाड़ियों का सम्मान होते रहे।विजयी टीम को बधाई देते हुए सभी उपस्थित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व बधाई दी।

कार्यक्रम को घनश्याम राजपूत,यश मिश्रा,शिव पाण्डेय, गोविंद साहू,ललित यादव ने भी संबोधित किया,रैफरी खेमसिंह राजपूत,बद्री प्रसाद राजपूत, राधेश्याम राजपूत,दिलीप पाल रहे,इस दौरान भाऊ राजपूत गोपाल राजपूत,गजराज राजपूत,पुनीत ध्रुव,योगरतन मिरी, प्रमोद राजपूत शीतल राजपूत,विष्णु राजपूत,विरेन्द्र तिवारी,मोटे दास मिरी, टीकाराम,शत्रुहन राजपूत आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *