रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा रायपुर के क्षेत्रीय उपायुक्त, भू-अभिलेख कार्यालय, गांधी चौक में स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष को बंद कर दिया गया है। भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लालपुर रायपुर की जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 की वापसी हो गई। इस स्थिति के मद्देनजर 17 अक्टूबर 2025 से यह नियंत्रण कक्ष बंद कर दिया गया।
साथ ही, छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में दो प्रमुख सिंचाई योजनाओं के लिए कुल 6.13 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
-
मनेन्द्रगढ़, झुरा जलाशय नहरों का जीर्णोद्धार: 4.20 करोड़ रुपये
-
खड़गवां जलाशय योजना नहर का जीर्णोद्धार: 1.93 करोड़ रुपये
इन कार्यों को जल संसाधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन की ओर से मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर की प्रशासनिक स्वीकृति के तहत शुरू किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी और बाढ़ नियंत्रण कक्ष की बंदी से अब लोगों को राहत की उम्मीद है, वहीं सिंचाई परियोजनाओं के विकास से कृषि क्षेत्र में लाभ होने की संभावना बढ़ गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167176
Total views : 8194206