पत्नी से विवाद के बाद पिता ने बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जांजगीर-चांपा: Janjgir-Champa जिले के भिलौनी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही छह वर्षीय बेटे की नहर में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता Ramesh Yadav को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आरोपी रमेश यादव, ग्राम भैंसों का निवासी है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे वह अपने ससुराल भिलौनी से अपने बेटे Ayush Yadav को साथ लेकर घर से निकला था। कुछ घंटों बाद वह बच्चे का शव लेकर वापस ससुराल पहुंचा, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही Pamgarh थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। थाना प्रभारी Sawan Sarathi के मुताबिक आरोपी शराब का आदी है और उसकी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले नशे की हालत में साइकिल सहित नहर में गिरने से बच्चे की मौत होने की बात कही, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी के घर वापस न आने से वह नाराज था, जिसके चलते उसने बेटे को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला।

पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *