दो अधिकारियों का तबादला, पांच को मिला वरिष्ठ वेतनमान
रायपुर: राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों से जुड़ा अहम प्रशासनिक आदेश जारी किया है। शासन द्वारा दो आईएफएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि पांच अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इन पदोन्नत अधिकारियों की फिलहाल नई पदस्थापना नहीं की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, जाधव सागर रामचंद्र को उप वन संरक्षक, लघु वनोपज संघ के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं चंद्र कुमार अग्रवाल को उप वन संरक्षक, मनेंद्रगढ़ के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को पदोन्नति एवं स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8215416
Total views : 8257048