जशपुर के गम्हरिया में दर्दनाक हादसा, एक गंभीर रूप से घायल; चालक फरार
जशपुर: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर स्थित गम्हरिया में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय नागरिकों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मृतकों की पहचान गम्हरिया निवासी लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री के रूप में हुई है। दोनों पेशे से वाहन मिस्त्री बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन काफी तेज गति में था। चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8215416
Total views : 8257048