छत्तीसगढ़ रजत जंयती वर्ष 2025:संत शिरोमणि गुरु रविदास शास. महाविद्यालय सरगांव में वक्ताओं ने रखे विचार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

“छत्तीसगढ़/2050 एवं विकसित छत्तीसगढ़ 2047” विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

सरगांव:- संत शिरोमणी गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष महोत्सव अंतर्गत एलूमनी मीट व “छत्तीसगढ़ /2050 एवं विकसित छत्तीसगढ़ 2047” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जंहा उपस्थित वक्ताओं ने विषय पर अपने विचार रखते हुए महत्वपूर्ण पहलुओं पे प्रकाश डाला।
पूर्व छात्र असद मोहम्मद एवं निखिल कौशिक ने उपस्थित छात्र छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए।

कैलाश सिंह ठाकुर-जनभागीदारी अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री भाजपा

कैलाश सिंह ठाकुर ने नागरिक कर्तव्य बोध सहित विकसित भारत संकल्प के विषय मे अपनी पूरी बात रखी उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब हम सभी नागरिक अपने कर्तव्यों का बोध रखें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। हम पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समानता, और समावेशी विकास के लिए अपनी जिम्मेदारियों को समझें, जैसे कि ‘एमवाई भारत’ पोर्टल के माध्यम से युवाओं को सेवा भाव और कर्तव्य बोध से जोड़ना आइये हम सब मिलकर आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लें, क्योंकि विकसित भारत का आधार हमारी एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा पर टिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुसंधान और नवाचार को जीवन-मंत्र बनाने की बात भी कही।

पोषण यादव- भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव

मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियां, टूरिज़्म संस्कृतिक धरोहर, उन्नत एवं हरित कृषि तकनीक से 2047 तक छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश को विकसित राष्ट्र बनाने के विषय में उपस्थिति छात्र छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ,सबका विकास, सबका प्रयास इसी मंत्र के तहत 2047 का भारत जाति, लिंग,क्षेत्र, या भाषा के भेद से मुक्त अवसर-समाज होगा।हमारे योग, आयुर्वेद, कला, और साहित्य विश्व पटल पर भारत की नरम शक्ति के स्तम्भ है और 2047 का विकसित भारत इस सांस्कृतिक विरासत का आधुनिक संस्करण होगा जहां परम्परा और नवाचार दोनों साथ जीवंत रहेंगे उन्होंने मीडिया और सिविल सोसायटी को सतर्क प्रहरी की भूमिका निर्वहन पर भी बल दिया।

रामकुमार कौशिक-पूर्व पार्षद

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व पार्षद रामकुमार कौशिक ने छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के अंजोर मिशन 2047 अंतर्गत/2050 उद्योग,कृषि, संस्कृति टूरिज़्म सहित संपूर्ण विषय में अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि आज हम ऐसे ऐतिहासिक मोड़ पर खड़े हैं जहां से अगले 22 वर्षों में भारत 100 साल का होगा एक विकसित भारत 2047 का स्वप्न पूरे साकार रूप में देखने का अवसर हमारे सामने है यह सिर्फ आर्थिक आंकड़ों का लक्ष्य नहीं बल्कि हर भारतीय के जीवन स्तर सम्मान और संभावनाओं को नई ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प है इसके लिए उद्योगपति हरित निवेश व किसान क्लाइमेट -स्मार्ट एग्रीकल्चर अपनाएं।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी.एस.ठाकुर,एन के सिंह, प्रोफेसर टोप्पो सहित महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ,छात्र- छात्राएं उपस्थिति रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *