दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बना ऊर्जा और औद्योगिक आपूर्ति का स्तंभ, बिलासपुर मंडल के अधिकारी ने पावरलिफ्टिंग में देश को दिलाया गोल्ड

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/बिलासपुर। देश की ऊर्जा और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला में अहम भूमिका निभा रहा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अब खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। हाल ही में बिलासपुर मंडल के वाणिज्य विभाग में पदस्थ डिप्टी सीटीआई टी. एस. प्रकाश राव ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रेलवे और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

आगरा में आयोजित ऑल इंडिया इंटरनेशनल सीनियर पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में 120 किलोग्राम श्रेणी में पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रकाश राव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 4 से 6 मई 2025 तक रेलवे कम्यूनिटी हॉल, आगरा में आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे देश से रेलवे के शीर्ष खिलाड़ी शामिल हुए थे।

टी. एस. प्रकाश राव ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से गोल्ड मेडल जीता। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे मंडल में खुशी और गर्व का माहौल है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने टी. एस. प्रकाश राव को बधाई देते हुए कहा,

“बिलासपुर मंडल हमेशा से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता आया है। प्रकाश राव जैसे खिलाड़ी हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। हमें गर्व है कि हमारे अधिकारी न केवल सेवा में उत्कृष्टता दिखा रहे हैं, बल्कि खेल में भी देश और रेलवे का नाम रोशन कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि टी. एस. प्रकाश राव इससे पूर्व भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय रेलवे और देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी यह निरंतर सफलता रेलवे के खेल प्रोत्साहन नीति की सफलता को भी दर्शाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *