विजयकांत के निधन पर रोया साउथ सिनेमा, कमल हासन से लेकर जूनियर एनटीआर ने दी भावभीनी विदाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता विजयकांत के निधन से सिनेमा और राजनीतिक जगत शोक में डूब गया। विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह 71 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता विजयकांत के निधन के बाद सिनेमा और राजनीतिक जगत के दिग्गज शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। 




विजयकांत के निधन की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और चाहने वालों की ओर शोर संवेदनाओं का तांता लग गया। जूनियर एनटीआर, कमल हासन, तृषा कृष्णन, अरुण विजय, श्रिया रेड्डी,आर्य, प्रभु देवा और मोहन बाबू जैसे सितारों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी, वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। अपने चहेते सितारे और राजनेता के निधन पर तमिल सिनेमा के प्रशंसक रो पड़े।


कमल हासन ने एक्स पर लिखा कि मेरे भाई विजयकांत के निधन से गहरा दुख हुआ है। वहीं, जूनियर एनटीआर ने कहा, ‘विजयकांत गारू के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वे सिनेमा और राजनीति दोनों में एक सच्ची ताकत थे।’ अरुण विजय ने लिखा कि एक ऐसा इंसान जो सबकी परवाह करता था, उनकी आत्मा को शांति मिले। सालार फेम श्रिया रेड्डी ने लिखा कि विजयकांत सर आपको कभी नहीं भुलाया जायेगा। वहीं, मोहन बाबू ने लिखा, मेरे दोस्त विजयकांत की खबर सुनकर दुखी हूं।


वहीं, विजयकांत के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।

 



Source link

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *