शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया की मुश्किलें बढ़ीं! 13 जनवरी तक नहीं मिलेगी जेल से राहत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2880 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में फंसी पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी अगली पेशी 13 जनवरी तक बढ़ा दी है, जिससे अब उन्हें उसी दिन तक जेल में ही रहना होगा।

सौम्या चौरसिया के अधिवक्ता फैज़ल रिज़वी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में अंतिम चालान पेश किया जा चुका है और अब इस घोटाले का ट्रायल 13 जनवरी से शुरू होगा। इसी वजह से कोर्ट ने सौम्या की सुनवाई भी उसी तारीख तक के लिए तय कर दी है।

16 दिसंबर को हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 16 दिसंबर को सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तीन दिन की रिमांड पर लिया गया, जिसके बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान सौम्या के बयान दर्ज किए गए, लेकिन उन्हें कोई अंतरिम राहत नहीं मिल सकी।

ईडी का शिकंजा और कसता गया

सौम्या के बयान के बाद मामले में एक और बड़ा मोड़ आया। ईओडब्ल्यू के केस में पहले से बंद पूर्व आबकारी आयुक्त और निलंबित आईएएस अधिकारी निरंजन दास को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, निरंजन दास को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा, और माना जा रहा है कि उनकी पेशी भी 13 जनवरी तक बढ़ाई जा सकती है।

अब 13 जनवरी पर टिकी निगाहें

शराब घोटाले के इस हाई-प्रोफाइल मामले में 13 जनवरी की तारीख बेहद अहम मानी जा रही है। इसी दिन न सिर्फ ट्रायल की शुरुआत होगी, बल्कि यह तय होगा कि सौम्या चौरसिया और अन्य आरोपियों की आगे की राह क्या होगी। फिलहाल जांच एजेंसियों की सक्रियता और अदालत की सख्ती ने इस केस को और ज्यादा गंभीर मोड़ पर ला खड़ा किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *