मुंगेली में ‘पहल’ अभियान के तहत सामाजिक समरसता बैठक, समाज प्रमुखों को साइबर ठगी-नशामुक्ति पर जागरूक किया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली। जिला कलेक्टर कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ‘पहल’ अभियान के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संवाद सभा कक्ष में सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए सर्व समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में जिले के मुंगेली, लोरमी और पथरिया अनुभागों से 150 से अधिक समाज प्रमुख और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित हुए।बैठक में कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी भोजराम पटेल और जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने समाज प्रमुखों को साइबर अपराध, यातायात नियमों का पालन, नशामुक्ति तथा बच्चों व महिलाओं से जुड़े अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने सामाजिक बुराइयों और कुरितियों को दूर करने, साइबर फ्रॉड के प्रलोभनों से बचने, नशे से दूर रहने तथा कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने से रोकने पर जोर दिया। कलेक्टर ने अपील की कि समाज प्रमुख अपने स्तर पर परिवार और समुदाय में जागरूकता फैलाएं ताकि सामाजिक समरसता बनी रहे और भाईचारा मजबूत हो।

समाज प्रमुखों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें साइबर ठगी, यातायात नियम, नशामुक्ति और महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा प्रमुख थे। कलेक्टर और एसपी ने इन चर्चाओं का सारगर्भित जवाब देते हुए परिवारिक और सामाजिक स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने तथा समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

समाज प्रमुखों ने अपने-अपने समाज को इन मुद्दों पर जागरूक करने का आश्वासन दिया।बैठक में अनुभागीय अधिकारी (पुलिस) मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, हरविंदर सिंह, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *