छत्तीसगढ़ में अब तक 330.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़

रायपुर  : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 330.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 20 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 730.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 138.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 204.3 मिमी, बलरामपुर में 341.1 मिमी, जशपुर में 241.3 मिमी, कोरिया में 249.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 205.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 268.2 मिमी, बलौदाबाजार में 309.4 मिमी, गरियाबंद में 382.6 मिमी, महासमुंद में 237.3 मिमी, धमतरी में 342.7 मिमी, बिलासपुर में 345.4 मिमी, मुंगेली में 331.4 मिमी, रायगढ़ में 332.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 205.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 329.7 मिमी, सक्ती में 276.7 कोरबा में 396.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 343.2 मिमी, दुर्ग में 206.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

कबीरधाम जिले में 263.0 मिमी, राजनांदगांव में 335.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 385.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 224.1 मिमी, बालोद में 357.3 मिमी, बेमेतरा में 185.0 मिमी, बस्तर में 498.6 मिमी, कोण्डागांव में 378.9 मिमी, कांकेर में 397.5 मिमी, नारायणपुर में 436.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 419.4 मिमी और सुकमा जिले में 603.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *