जिले में अब तक 367 करोड 40 लाख रूपये का 1 लाख 14 हजार 813 मीट्रिक टन की हुई धान खरीदी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जिले में अब तक 367 करोड 40 लाख रूपये का 1 लाख 14 हजार 813 मीट्रिक टन की हुई धान खरीदी
जिले में सुचारू रूप से जारी धान खरीदी

(योगेश राजपूत )गरियाबंद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 1 लाख 14 हजार 813 मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। जिले में अब तक 23 हजार 785 किसानों ने 367 करोड़ 40 लाख रुपए का धान बेच चुके है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। सभी समितियों में धान खरीदी के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किये गये है। जिससे पंजीकृत किसान सुविधाजनक रूप से अपना धान उपार्जन केन्द्रों में बेच रहे है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए गरियाबंद जिले में 90 हजार 970 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 4662 नये किसान शामिल है। इस वर्ष 90 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 5 लाख 36 हजार 768 मेट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी हैं। जिले में अवैध धान बिक्री, खरीदी एवं परिवहन के प्रकरणों में धान जप्ती की कार्यवाही भी लगातार की गई है। किसी भी स्तर की गड़बड़ी रोकने के लिए एवं जिले में सतत् निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष कलेक्टोरेट में बनाया गया है, साथ ही नोडल अधिकारी भी क्षेत्रों का दौरा कर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का निरंतर जायजा ले रहे हैl

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment