सिंधी समाज ने की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अमित बघेल द्वारा सार्वजनिक मंच पर की गई भड़काऊ टिप्पणी, समाज में आक्रोश; सिटी कोतवाली, मुंगेली को सौंपा गया ज्ञापन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली। छत्तीसगढ़ कांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज व उनके इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के संबंध में अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में सिंधी समाज, मुंगेली ने सिटी कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

समाज के सदस्यों ने मांग की है कि ऐसे बयान देने वाले व्यक्ति पर सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर रोक लगे।

समाज की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि “सार्वजनिक मंच से सिंधी समाज को ‘पाकिस्तानी’ कहकर संबोधित करने और हमारे आराध्य भगवान श्री झूलेलाल जी पर असम्मानजनक टिप्पणियां समाज की धार्मिक भावनाओं को गहराई से आहत करती हैं।”

उन्होंने कहा कि ऐसे बयान प्रदेश की सामाजिक, धार्मिक एकता और शांति के लिए गंभीर खतरा हैं।सिंधी समाज ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। समाज का कहना है कि, “शांति, भाईचारा और रा ष्ट्रप्रेम में विश्वास रखने वाला सिंधी समाज अपने धर्म और आराध्य देवता के प्रति अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *