सिलदहा डोजो कराटे टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : पथरिया-सिलदहा डोजो कराटे टीम ने “” स्वच्छता ही सेवा है 2024 अभियान “” के तहत एक विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

जिसमें कराटे टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का महत्व समझाया।


विस्तार पूर्वक जानकारी में छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक रमाकांत एस. मिश्र ने बताया कि,इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। टीम मैनेजर रुपा ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

उन्होंने सभी से यह आग्रह किया कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

मुंगेली जिला कराटे संघ के अध्यक्ष, बहोरन वर्मा ने इस अवसर पर कहा, “स्वच्छता हमारे समाज और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है। प्राचीन काल से ही यह हमारे संस्कारों में शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब एक दशक पहले स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी, तब से पूरे देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता में वृद्धि हुई है। स्वच्छता परमो धर्म: – यह सिद्धांत हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए।”

कार्यक्रम में कराटे टीम के सदस्य संतोष, पीयूष, आकांक्षा, दिव्या, ज्योति, दिनेश, अंजू, पूर्णिमा और अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

इस जागरूकता अभियान ने स्थानीय लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने घर, मोहल्ले और पूरे समाज में स्वच्छता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर बहोरन वर्मा के द्वारा बताया गया कि, मुंगेली जिला कराते संध के पदाधिकारी एवं नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानंद साहू स्वच्छता मिशन के तहत दिल्ली विशेष अधिवेशन में गए हुए हैं, बिलासपुर सांसद एवं नगरीय प्रशासन केंद्रीय मंत्री  तोखन साहू ने प्रधानमंत्री की इस मिशन की पूर्ति में सहायक कराटे छात्रों की टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *