Shri Amarnathji Yatra App: यात्रा के दौरान देगा पल-पल के अपडेट, रूट, खाना और होटल की एक क्लिक में मिलेगी जानकारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Shri Amarnathji Yatra App: अमरनाथ यात्रा जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसके लिए श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

यहां पर इसका पूरा प्रोसेस मिल जाएगा। वहीं, जो लोग साइट पर नहीं जाना चाहते हैं, वह अपने फोन में एक ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए यात्रा से जुड़े पल-पल के अपडेट्स आप देख सकते हैं। साथ ही यात्रा के दौरान कहां पर रुकना है, किस रास्ते से जाना है और अगर अपनी गाड़ी से जा रहे हैं, तो उसे पार्क किस जगह पर करना है, इस तरह की सभी जानकारी श्री अमरनाथ जी यात्रा ऐप पर मिल जाएंगी।

फोन में डाउनलोड करें ऐप

श्री अमरनाथ जी यात्रा ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले पेज पर ‘चलो अमरनाथ’ लिखा दिख जाएगा। साथ ही यात्रा के शुरू होने की तारीख और उसके खत्म होने की तारीख दी गई होगी। उस पर ‘ओके’ करने के बाद यात्रा परमिट नंबर मांगा जाएगा, अगर है, तो भर दें, नहीं तो स्किप करने के बाद New Registration कर सकते हैं।

ऐप में क्या-क्या फीचर मिलेंगे?

इस ऐप में सबसे पहले यात्रा से जुड़ा रूट और सभी मैप दिए गए हैं। इस पर पूरा रूट देख सकते हैं। दूसरा ऑप्शन बुक ऑनलाइन सर्विस का मिल जाएगा। इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं। तीसरा ऑप्शन ‘प्लान योर यात्रा’ का है, जिसमें रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी ले सकते हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान कैसा वेदर रहेगा, इसकी पल-पल की जानकारी ले सकते हैं।

हेल्प डेस्क और हेल्थ एडवाइजरी

ऐप में हेल्प डेस्क का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसमें फोन नंबर और कई ईमेल आईडी दी गई हैं। किसी भी तरह की शिकायत के लिए इन पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, हेल्थ एडवाइजरी भी पढ़ सकते हैं। यात्रा से जुड़ी जानकारी और टिप्स भी इस ऐप के जरिए ली जा सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *