
जे के मिश्र : बिलासपुर: जिला पंचायत के मनरेगा और अभिसरण परियोजनाओं में लापरवाही बरतने के मामले में 23 तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस जिला पंचायत की सामान्य सभा में मनरेगा और अभिसरण परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कार्यों में पाई गई कमियों और लापरवाही के बाद दिया गया है।
इस नोटिस में जनपद पंचायत बिल्हा के छाया ध्रुव, जनपद पंचायत कोटा के संकेत बघेल, भीषम सिंह, माधुरी महिलांगे, अभिषेक अग्रहरी, हिमांशु दास, आशीष बंजारे, बरखा खिलानी, शशिदान, मयंक गुप्ता, पृथ्वीपाल, जनपद पंचायत मस्तूरी की कामाक्षी केसरी, प्रवीण वस्त्रकार, रश्मि चौरसिया, श्रद्धा पटेल, पूजा निर्मलकर, वाल्मीकि घीवर, और जनपद पंचायत तखतपुर के ललित सूर्यवंशी, वैभव गुप्ता, जयलाल साहू, नवीन मरकाम, विक्रम सिंह राठौड़, मोहम्मद तसलीम हसन के नाम शामिल हैं।
जिला पंचायत में उठा था मामला
हाल ही में जिला पंचायत की बैठक के दौरान सभापति राजेश्वर भार्गव और जितेंद्र पांडे ने मनरेगा के कार्यों में हो रही लापरवाही और इसके चलते बिलासपुर के पिछड़ने पर सवाल उठाए थे। इस बैठक में जिला पंचायत के अन्य सदस्यों ने भी कार्यों में सुधार की मांग की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई का निर्णय लिया और संबंधित तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी किया।
प्रशासन की सख्त कार्रवाई
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य शासन की प्राथमिकताओं को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर कार्यों में सुधार नहीं हुआ तो आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188551
Total views : 8222915